छत्तीसगढ़

जाति प्रमाण पत्रों के सत्यापन हेतु जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति पुनर्गठित

अम्बिकापुर, 11 नवम्बर 2025/sns/-  छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी आदेशानुसार जिले के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (सामाजिक प्रास्थिति के प्रमाणीकरण का विनियम) के जाति प्रमाण पत्रों के सत्यापन हेतु जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति का पुनर्गठन किया गया है। जिसमें अपर कलेक्टर श्री सुनिल कुमार नायक को अध्यक्ष, आ.जा.क.थाना अम्बिकापुर के उप पुलिस अधीक्षक को पदेन सदस्य, सहा. प्राध्यापिका श्रीमती ममता कुर्रे को अनुसूचित जाति सदस्य, सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री संतोष कुमार कंवर को अनुसूचित जनजाति सदस्य, परियोजना अधिकारी (साक्षरता) श्री गिरीश गुप्ता को अन्य पिछड़ा वर्ग सदस्य एवं आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त को पदेन सदस्य सचिव मनोनित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *