छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान हेतु आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 30 नवम्बर


अम्बिकापुर, 11 नवम्बर 2025/sns/-  सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण सरगुजा ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 हेतु “छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान“ और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं एवं संस्थाओं के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह सम्मान युवा प्रतिभाओं को पहचान देने, प्रोत्साहित करने एवं राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
इस सम्मान के माध्यम से राज्य शासन समाज, शिक्षा, खेल, विज्ञान, संस्कृति, मीडिया, पर्यावरण, महिला-बाल विकास सहित 14 क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संगठनों को सम्मानित किया जाएगा।

सम्मान का स्वरूप एवं पुरस्कार राशि
1. छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान- व्यक्तिगत 1 पुरस्कार 2.50 लाख रुपए, संगठन 1 पुरस्कार 5.00 लाख रुपए
2. सामाजिक कार्य क्षेत्र (व्यक्तिगत) 1.00 लाख रुपए
3. साहित्य क्षेत्र (व्यक्तिगत) 1.00 लाख रुपए
4. नवाचार एवं उद्योग क्षेत्र (व्यक्तिगत) 1.00 लाख रुपए 5. शिक्षा क्षेत्र (व्यक्तिगत) 1.00 लाख रुपए
6. खेल क्षेत्र (व्यक्तिगत) 1.00 लाख रुपए  7. पर्यावरण क्षेत्र (व्यक्तिगत) 1.00 लाख रुपए 8. महिला एवं बाल विकास क्षेत्र (व्यक्तिगत) 1.00 लाख रुपए 9. मीडिया क्षेत्र (व्यक्तिगत) 1.00 लाख रुपए 10. स्वास्थ्य क्षेत्र (व्यक्तिगत) 1.00 लाख रुपए 11. विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र (व्यक्तिगत) 1.00 लाख रुपए 12. दिव्यांगजन सशक्तिकरण क्षेत्र (व्यक्तिगत) 1.00 लाख रुपए
13. कला, संगीत एवं सांस्कृतिक क्षेत्र (व्यक्तिगत) 1.00 लाख रुपए एवं 14. लोककला क्षेत्र (व्यक्तिगत) 1.00 लाख रुपए

व्यक्तिगत श्रेणी के लिए पात्रता
आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य।आयु सीमा 15 से 29 वर्ष कृ 01 अप्रैल को न्यूनतम 15 वर्ष पूर्ण एवं 31 मार्च को अधिकतम 29 वर्ष से कम आयु।

संगठन श्रेणी के लिए पात्रता
संगठन छत्तीसगढ़ सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1973 के तहत पंजीकृत होना चाहिए। संगठन के पास स्पष्ट नियमावली, मार्गदर्शिका एवं शक्तियों/कर्तव्यों के साथ वैध प्रबंध निकाय होना आवश्यक।

आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि
इच्छुक व्यक्ति और संगठन 30 नवंबर 2025 शाम 5ः00 बजे तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय, कलेक्टोरेट परिसर, अम्बिकापुर से कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *