छत्तीसगढ़

शिक्षित महिलाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर लाईवलीहुड कॉलेज में पंजीयन प्रक्रिया जारी

सुकमा, 10 नवम्बर 2025/sns/-जिले की शिक्षित बेरोजगार महिलाओं के लिए जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सुकमा में कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से  संध्या 05 बजे तक रोजगार के लिए पंजीयन कार्य किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में “लिवियन सॉल्यूशन प्रा. लि. (बेंगलुरु)” के माध्यम से टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, बेंगलुरु में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। कैंप में चयनित अभ्यर्थियों को निःशुल्क रहने और खाने की सुविधा के साथ अच्छा वेतन मिलेगा। सुपरवाइजर 50 पद हेतु आयु 21 से 35 वर्ष, योग्यता स्नातक, वेतन 20,000रू प्रति माह होगा और मोबाइल असेंबली लाइन ऑपरेटर 1000 पद हेतु आयु 18 से 30 वर्ष, योग्यता 10वीं पास, वेतन 18,000रू प्रति माह होगा। आवश्यक दस्तावेज में आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, शैक्षणिक अंकसूची एवं 4 पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है। इच्छुक महिलाएं जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सुकमा में दूरभाष क्रमांक में संपर्क कर सकती हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 25 नवंबर निर्धारित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *