छत्तीसगढ़

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 धान खरीदी हेतु प्रशिक्षण आयोजित

मुंगेली, 05 नवंबर 2025/sns/- शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के संबंध में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जनपद पंचायत मुंगेली के सभाकक्ष में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर श्री हर्षवर्धन चौहान ने कम्प्यूटराइजेशन एवं समिति माड्यूल, ट्रायर रन, टोकन, पीसी एसएएपी में एंट्री, व्यवस्थित स्टैकिंग, आवक धान के लिए बारदाना की व्यवस्था, 29 बिन्दु की प्रारंभिक तैयारी के संबंध में जानकारी दी गई।
इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। इस कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने खरीदी कार्य के सुचारू संचालन हेतु प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने नोडल अधिकारियों को खरीदी के दौरान केन्द्रों का सतत निरीक्षण करने तथा किसानों की छाया, पेयजल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किया। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर श्री जी.एल.यादव, खाद्य अधिकारी श्री.एच.के.डड़सेना, सभी खरीदी केन्द्रों के जिला नोडल अधिकारी, खरीदी व बारदाना प्रभारी, डाटा एंट्री आपरेटर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *