छत्तीसगढ़

जनजातीय गौरव दिवस के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन की तैयारी पूरी

सुकमा, 13 नवम्बर 2025/sns/-आगामी 15 नवंबर को सुकमा जिला मुख्यालय में “जनजातीय गौरव दिवस“ के अवसर पर एक दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रातः 11ः00 बजे से कुम्हाररास स्थित शबरी ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
कार्यक्रम के गरिमामय और सफल कियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए, कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। उन्होंने इस सम्पूर्ण आयोजन के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकुन्द ठाकुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त, कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर श्री रविशंकर वर्मा को सहायक नोडल अधिकारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
कलेक्टर श्री ध्रुव ने आयोजन से जुड़े सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश देते हुए आवश्यकतानुसार विभिन्न दायित्व सौंपे हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि जनजातीय गौरव दिवस का यह आयोजन स्मरणीय बन सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *