सुकमा, 13 नवम्बर 2025/sns/- शासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, दक्षता और गति लाने के उद्देश्य से कलेक्टरेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में गुरूवार को ई-ऑफिस क्रियान्वयन के संबंध में एक दिवसीय व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण सत्र 2 पालियों में प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से 12ः30 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में जिले के समस्त विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर श्री बुधबिहारी तंबोली और श्री प्रीतम साहू ने प्रतिभागियों को ई-ऑफिस कार्य प्रणाली के विभिन्न तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से कार्यालयीन कार्याे को पूर्णतः पेपरलेस बनाया जा सकेगा, जिससे फाइलों की गति में तेजी आएगी और कार्यों के निस्तारण में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। प्रशिक्षकों ने फाइल प्रबंधन, दस्तावेजों के डिजिटलीकरण, ई-नोटिंग, अनुमोदन प्रक्रिया, ट्रैकिंग
प्रणाली, डिजिटल हस्ताक्षर एवं डाटा सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि ई-ऑफिस न केवल प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाएगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक
महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि इससे
कागज की खपत में भारी कमी
आएगी। प्रशिक्षण के दौरान
अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ई- ऑफिस के उपयोग से संबंधित अपने प्रश्न पूछे, जिनका समाधान मास्टर ट्रेनर द्वारा व्यवहारिक उदाहरणों सहित किया गया।

