छत्तीसगढ़

रजत जयंती वर्ष के अवसर पर 18 अक्टूबर को जिला स्तरीय किसान मेला का आयोजन

महासमुंद, 14 अक्टूबर 2025/sns/- रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अवसर एक्सटेंशन रिफार्म्स आत्मा योजना अंतर्गत समवर्गीय विभागों एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, महासमुंद के सहयोग से एक दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला का आयोजन किया जाएगा। यह मेला आगामी 18 अक्टूबर 2025 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन, संजय कानन के पास, बागबाहरा रोड महासमुंद में आयोजित होगा। किसान मेले का मुख्य उद्देश्य जिले के किसानों के मध्य विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार, कृषक उपयोगी गतिविधियों, नवोन्वेषी तकनीक तथा उत्कृष्ट उत्पादों/सह-उत्पादों की प्रदर्शनी के माध्यम से जीवंत प्रदर्शन करना है, जिससे किसान आधुनिक तकनीक अपनाकर अपनी उत्पादकता बढ़ा सकें।
उप संचालक कृषि श्री एफ. आर. कश्यप ने बताया कि मेले में महिला बाल एवं विकास, आदिवासी विकास, कृषि विज्ञान केन्द्र, पशु चिकित्सा सेवाएं, कृषि यंत्री, उद्यानिकी, मत्स्य पालन विभाग एवं रेशम पालन विभाग द्वारा स्टॉल लगाया जाएगा। स्टॉल हेतु अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्रीमती गणेश्वरी बंजारे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जो स्टॉल के लिए आवश्यक समन्वय करेंगे।
उप संचालक कृषि श्री कश्यप ने बताया कि जिले के सभी विकास खंडों से कृषकों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। जिसमें विकासखंड महासमुंद से 500 किसान, बागबाहरा से 200 किसान, पिथौरा से 100 किसान, बसना से 100 किसान एवं सरायपाली से  100 किसान कुल 1000 कृषक शामिल होंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *