कवर्धा, 14 अक्टूबर 2025/sns/- शासकीय आईटीआई कवर्धा में 13 अक्टूबर 2025 को जिला एड्स नियंत्रण समिति के द्वारा एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों में एचआईवी, एड्स जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाना और इसके रोकथाम संबंधी जानकारी प्रदान करना था। स्वास्थ्य विभाग के आईसीटीसी के कर्मचारियों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को एचआईवी, एड्स के संक्रमण के कारण, लक्षण, बचाव के उपाय और इससे जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इससे समाज में सकारात्मक सोच और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का माहौल बनेगा।
संबंधित खबरें
पंचायतों को गई पीडीएस दुकान संचालन की जिम्मेदारी
बलौदाबाजार,17 नवम्बर 2025/sns/-सहकारी समिति के कर्मचारियों के द्वारा हड़ताल मे चले जाने के कारण कुछ विक्रेताओं द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को नहीं खोला जा रहा है। ऐसे पीडीएस दुकानों के सुचारु संचालन हेतु कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जिले के लगभग 100 दुकानों को संचालन हेतु पंचायतों को जिम्मेदारी दी गई है। […]
विगत 25 वर्षों में दुर्ग जिले में कृषि विभाग ने की अभूतपूर्व प्रगति
दुर्ग, 28 नवम्बर 2025/sns/- दुर्ग जिले के कृषि विभाग ने विगत पच्चीस वर्षों में कृषि क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है, जिससे किसानों का जीवन स्तर और जिले की कृषि अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हुई है। वर्ष 2025 में, विभाग ने खरीफ और रबी फसलों के क्षेत्राच्छादन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। खरीफ फसल का […]
जनदर्शन में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने सुनाई अपनी समस्या कलेक्टर श्री महोबे ने सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के दिए निर्देश
जांजगीर-चांपा, 5 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को संवेदनशीलता से सुना। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में […]

