छत्तीसगढ़

बैंकर्स इन्वेस्टर मीट की समन्वय बैठक 16 अक्टूबर को


जगदलपुर, 14 अक्टूबर 2025/sns/- जिले में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों, महिला उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों और पारंपरिक कारीगरों को डिजिटल सशक्तिकरण और विपणन के नए अवसरों से जोड़ने, औद्योगिक गतिविधि को बढ़ावा देने एवं उद्योग स्थापना संबंधी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से रेम्प योजना के अंतर्गत बैंकर्स इन्वेस्टर मीट की समन्वय बैठक जिला व्याार एव उद्योग केन्द जगदलपुर द्वारा कलेक्टर कार्यालय के प्रेरणा हॉल में 16 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11 बजे से आयोजित की गई है। क्षेत्रीय व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के मुख्य महाप्रबंधक श्री अजित सुन्दर बिलुंग ने इस बारे में बताया कि उक्त कार्यशाला का उद्देश्य उद्यमियों और हितग्राहियों की समस्याओं को बैंकर्स तक पहुंचाना है। उन्होंने जिले के सभी इच्छुक उद्यमियों एवं महिला स्वसहायता समूहों से उक्त कार्यशाला में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *