बिलासपुर, 20 अगस्त 2025/sns/- छत्तीसगढ़ निर्माण की रजत जयंती महोत्सव के तहत आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों के अंतर्गत कल 20 अगस्त को शाम 4 बजे जल संसाधन विभाग के सभाकक्ष में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया है। यह संगोष्ठी छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष में समरस और समृद्ध छत्तीसगढ़ विषय पर केंद्रित होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य एडीएन बाजपेई उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्री सतीश जायसवाल करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार और छत्तीसगढ़ राजभाषा मंच के सदस्य श्री नन्द किशोर शुक्ल, श्री राजेश चौहान कवि, गीतकार रायपुर, डॉ. अजय पाठक वरिष्ठ साहित्यकार और कवयित्री श्रीमती रश्मि लता मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस गोष्ठी में जिले के साहित्यकार छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण एवं 25 बरस की विकास यात्रा पर अपनी कविता एवं विचार व्यक्त करेंगे। संगोष्ठी के पूर्व दोपहर 3 बजे इसी स्थल पर स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया है।
संबंधित खबरें
व्यापम द्वारा 7 दिसम्बर को होगा अमीन भर्ती परीक्षा 2025 हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहने परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में दिया जाएगा प्रवेश
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 5 दिसंबर 2025/sns/-छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा जल संसाधन विभाग का अमीन भर्ती परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 से 2.15 बजे तक किया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में 2 लाख 29 हजार 970 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केन्द्रों में आयोजित परीक्षा में शामिल हो रहे अभ्यर्थी के लिए […]
जीपीएफ गुमशुदा एवं ऋणात्मक शेष प्रकरणों के निराकरण हेतु 20 से 22 अगस्त तक होगा शिविर का आयोजन
अम्बिकापुर, 18 अगस्त 2025/sns/- वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ) अभिदाताओं के गुमशुदा एवं ऋणात्मक शेष प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा 20 अगस्त से 22 अगस्त 2025 तक अम्बिकापुर के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभागार में कार्यालयीन समय में शिविर का आयोजन किया गया है। […]
नक्सलवाद उन्मूलन नीति के तहत 10 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
बीजापुर, 19 नवंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ नक्सलवाद पुनर्वास नीति के तहत नक्सली पीड़ित व्यक्तियों, परिवारों तथा आत्मसमर्पित नक्सलियों को पर्याप्त सुरक्षा एवं पुर्नवास के तहत नक्सली हिंसा में आम नागरिको के मृत्यु के प्रकरण में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रूपए कुल 10 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

