जांजगीर-चांपा, 5 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को संवेदनशीलता से सुना। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 58 आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में आज तहसील बलौदा अंतर्गत ग्राम बुड़गहन निवासी श्री रामायण प्रसाद द्वारा फौती नामांतरण दर्ज कर अभिलेख दुरूस्त करवाने, तहसील मुख्यालय चांपा निवासी श्रीमती आरती कुमारी यादव द्वारा विधवा पेंशन, तहसील नवागढ़ के ग्राम हिरागढ़ निवासी सरस्वती कश्यप द्वारा आधार कार्ड सुधरवाने, तहसील सारागांव के ग्राम मोहगांव निवासी श्रीमती देव कुमारी द्वारा शासकीय भूमि से कब्जा हटवाने, तहसील पामगढ़ के ग्राम भंवतरा निवासी श्री बुधराम खुंटे द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने सभी आवेदनों को संवेदनशीलता के साथ संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
संबंधित खबरें
मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर मां सर्वमंगला घाट पर आज होगा हसदेव आरती का आयोजन
कोरबा, 03 दिसंबर 2025/sns/- जिले की जीवनदायिनी हसदेव नदी और उसके तटों के संरक्षण को समर्पित नमामि हसदेव सेवा समिति लगातार सामाजिक और धार्मिक पहल के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य के तहत समिति द्वारा हर माह पूर्णिमा के दिन माँ सर्वमंगला मंदिर घाट, कोरबा में हसदेव आरती का […]
कलेक्टर ने पंचायत विभाग की ली समीक्षा बैठक निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
मुंगेली, 13/07/2025/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिला पंचायत के सभा कक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत आवासों की भौतिक प्रगति, मनरेगा श्रमिकों के नियोजन की स्थिति, कार्य पूर्णता की , मस्टर रोल में उपस्थित की ,आंगनवाड़ी भवन निर्माण, राष्ट्रीय […]
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत राजनीतिक दलों की ली बैठक
अम्बिकापुर, 31 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज राजनीतिक दलों की विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों में बीजेपी,कांग्रेस,आप, बीएसपी के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री भोसकर […]


