जांजगीर-चांपा, 5 जनवरी 2026/sns/- जिले के ग्राम मड़वा निवासी श्री चंद्र कुमार साहू की कहानी आज मेहनतकश किसानों के लिए आशा, विश्वास और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बनकर सामने आई है। उचित समर्थन मूल्य और पारदर्शी व्यवस्था से मिली राशि से अब वे बच्चों की पढ़ाई और घर की जरूरतों को लेकर निश्चिंत हैं। श्री साहू कहते हैं कि शासन की किसान-हितैषी व्यवस्था ने खेती को फिर से उम्मीद का माध्यम बना दिया है। उन्होंने उपार्जन केन्द्र पहुंचकर 31 क्विंटल धान लेकर धान विक्रय किया। केंद्र पर पहुंचते ही उन्हें सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान-हितैषी व्यवस्था का अनुभव हुआ। नमी परीक्षण, तौल, पंजीयन और विक्रय की प्रक्रिया पूरी तरह समयबद्ध और सरल रही, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।किसान श्री साहू ने बताया कि ऑफलाइन टोकन के साथ-साथ ऑनलाइन ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल एप के माध्यम से 24×7 घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा ने किसानों की परेशानियों को काफी हद तक कम कर दिया है। इसके लिए वे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से सतीश धावल कर का घर बना ऊर्जा उत्पादन का स्रोत
कवर्धा, 04 जुलाई 2025/sns/- ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जब सरकार की योजनाएं आम नागरिक तक पहुंचती हैं, तो उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन साफ दिखाई देते हैं। ऐसा ही एक प्रेरणादायक उदाहरण हैं कवर्धा जिले के मठपारा निवासी सतीश धावलकर की, जिन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाकर न […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव की पहल पर जशपुर और बस्तर जिले में 4 नवीन महाविद्यालयों के लिए 132 पद स्वीकृत
रायपुर, 24 अक्टूबर 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में प्रावधानित 4 नवीन शासकीय महाविद्यालयों की स्थापना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन महाविद्यालयों की स्थापना फरसाबहार (जिला-जशपुर), करडेगा (जिला-जशपुर), […]
बीजापुर जिला अस्पताल में मॉडल आपदा प्रबंधन योजना के सुदृढ़ क्रियान्वयन की शुरुआत
बीजापुर, 20 नवंबर 2025/sns/-जिला अस्पताल बीजापुर में मॉडल आपदा प्रबंधन योजना HDMP को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ के संयुक्त सहयोग से महत्वपूर्ण पहलें शुरू की गई हैं। विगत वर्ष राज्य एवं संभाग स्तर पर Health System Emergency Preparedness विषय पर व्यापक प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। जिसके आधार पर प्रदेश […]

