छत्तीसगढ़

जप्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण की कार्रवाई की गई     

जांजगीर-चांपा, 22 सितम्बर 2025/sns/- जिलों में जब्त किये गये मादक पदार्थ के नष्टीकरण हेतु जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति गठित की गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एनडीपीएस एक्ट में जप्त जिलों के मादक पदार्थ 280.880 किलो ग्राम गांजा एवं 1560 नग टेबलेट को जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष श्री विजय कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा, सदस्य अति. पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती निलिमा डिग्रस्कर, पर्यावरण अधिकारी की उपस्थिति में आज प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड चाम्पा (छ.ग.) के भट्ठी में विधिवत जलाकर एवं रोलर के माध्यम नष्ट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *