छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 2025 अटल समरसता भवन जांजगीर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन     

जांजगीर-चांपा, 22 सितंबर 2025/sns/- भारत सरकार एवं आयुक्त आयुष रायपुर छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 10 वां आयुर्वेद दिवस के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 23 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बैरिस्टर ठा. छेदीलाल जिला चिकित्सालय जांजगीर परिसर के अटल समरसता भवन जांजगीर में आयोजित किया जाएगा।  जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि इस अवसर पर आयुर्वेद जन-जन के लिए, पृथ्वी के कल्याण के लिए विषय पर व्याख्यान एवं प्रदर्शनी तथा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में आयुर्वेद विशेषज्ञ एवं आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों द्वारा चिकित्सकीय परामर्श दी जायेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *