छत्तीसगढ़

हनुमान प्राकट्योत्सव एवं चैत्र पूर्णिमा पर मां

कोरब, 01 अप्रैल 2025/sns/-नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा कोरबा जिले की जीवनदायिनी हसदेव नदी, उसकी सहायक नदियों एवं अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण तथा तटों के सौंदर्यीकरण हेतु निरंतर जनजागरण और धार्मिक-सामाजिक गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में प्रत्येक माह की पूर्णिमा को सायं 6 बजे माँ सर्वमंगला मंदिर घाट, कोरबा में नियमित रूप से हसदेव आरती का आयोजन किया जाता है।
समिति द्वारा इस माह श्री हनुमान प्राकट्योत्सव एवं चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर 2 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रात: 11 बजे श्री हनुमान पूजन, श्री हनुमान प्राकट्योत्सव एवं हनुमान चालीसा का 108 बार पाठ किया जाएगा। इसके पश्चात सायं 6 बजे माँ सर्वमंगला मंदिर घाट पर श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भव्य हसदेव आरती संपन्न होगी।
इस आयोजन में मुख्य यजमान के रूप में श्री शिवशंकर अग्रवाल (संस्थापक, निदान, कोरबा) उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट यजमान के रूप में श्री जय नारायण देवांगन (उप मण्डल अधिकारी, भारत संचार निगम लिमिटेड, कोरबा), श्री मनीष कुमार मिश्रा (मण्डल अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, सर्वमंगला नगर), श्री ईश्वर पटेल (पार्षद, नगर पालिक निगम, कोरबा) एवं श्री रामकुमार साहू (पार्षद, नगर पालिक निगम, कोरबा) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
समिति ने कोरबा सहित आसपास के सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार सहित कार्यक्रम में सहभागी बनकर हसदेव नदी संरक्षण के इस जनअभियान को सफल बनाने में योगदान दें तथा पुण्य लाभ अर्जित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *