जांजगीर-चांपा, 18सितम्बर 2025/sns/- स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत आज स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण राज्य सलाहकार एवं संभाग प्रभारी (बिलासपुर) श्रीमती मोनिका सिंह ने जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत खोखरा, मुनुन्द, भडेसर, कुटरा एवं कुथूर का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी स्वच्छाग्राहियों से गांव में हो रहे कचरा कलेक्शन, गीले एवं सूखे कचरे के पृथकीकरण के विषय में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि घर से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग दिया जाए और इस कार्य को दैनिक आदत का हिस्सा बनाया जाए। उन्होंने यूज़र चार्जेस एवं प्रोत्साहन राशि पर भी चर्चा की और स्वच्छाग्राहियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान गांवों में निर्मित सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण कर उनके नियमित उपयोग एवं रखरखाव पर जोर दिया। कार्यक्रम में स्वच्छाग्राही संघ के अध्यक्ष, सचिव, स्व-सहायता समूह की दीदियां, सरपंच, सचिव और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
समन्वयक एवं एमआईएस सहायक की नियुक्ति हेतु दावा आपत्ति 22 तक
बलौदाबाजार,19 सितम्बर 2025/sns/- जिला स्तरीय समन्वयक एवं एमआईएस सहायक पद पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों की संवीक्षा उपरांत सूची तैयार की गई है। आवेदक सूची के सम्बन्ध में दावा आपत्ति 22 सितंबर 2025 अपरान्ह 3.30 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बलौदाबाजार में कर सकते है। सूची का अवलोकन जिले के वेबसाईट ूूू.इंसवकइं्रंत.हवअ.पद में […]
15 नवम्बर से शुरू होगी धान खरीदी कलेक्टर श्री सिंह ने दिए तैयारी पूर्ण करने के निर्देश
दुर्ग, 29 अक्टूबर 2025/sns/- खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए दुर्ग, धमधा, पाटन एवं भिलाई-3 चरोदा के सभी अनुविभागों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, नोडल अधिकारी, धान उपार्जन केंद्र, सहकारी […]
डिजिटल क्रॉप सर्वे का निरीक्षण करने खेतों में पहुंची कलेक्टर श्रीमती प्रजापति
मोहला, 22 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति डिजिटल क्रॉप सर्वे का निरीक्षण करने विकासखंड मोहला के रानाटोला एवं घावड़ेटोला पहुंची। इस दौरान एसडीएम श्री हेमेंद्र भूआर्य उपस्थित रहे।कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने खेतों पहुंच कर सर्वेयर द्वारा किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे और एप में ऑनलाइन अपडेट किए जा रहे डाटा की जानकारी ली। […]

