जगदलपुर, 13 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ निर्माण रजत जयंती के अवसर पर आयोजित सेवा पर्व एवं आदि कर्मयोगी अभियान के तहत् सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तोकापाल में स्व. बलीराम कश्यप स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय डिमरापाल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तोकापाल के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
रक्तदान शिविर में क्षेत्र के कई रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया, इसके अतिरिक्त सीआरपीएफ कैम्प सेडवा के जवानों और ग्रामीणों द्वारा भी रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर में लोगों को रक्तदान के महत्व विषय पर स्थानीय बोली में जानकारी दी गई, और छत्तीसगढ़ निर्माण रजत जयंती पर भी विचार रखा गया। कार्यक्रम के अंत में रक्तदाताओं को खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषभ साव द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया और आवश्यकता होने पर भविष्य में भी रक्तदान देकर किसी मरीज के जीवन को बचाने हेतु आग्रह किया गया। कार्यक्रम में विकासखण्ड के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, एन.एम.ए. और कई स्वास्थ्य अमला ने अहम सहयोग प्रदान किया।


