छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जागरूकता रथ को पर्यटन मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

अम्बिकापुर, 13 सितम्बर 2025/sns/- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार एवं ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को सोलर रूफटॉप लगाने की प्रक्रिया से अवगत कराने हेतु सरगुजा जिले में जागरूकता रथ को आज पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल छत्तीसगढ़ शासन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह रथ जिले के सातों विकासखण्डों में भ्रमण कर आम नागरिकों को आवेदन से लेकर कार्य पूर्ण होने तक की जानकारी उपलब्ध कराएगा।
सरगुजा जिले में वर्तमान में कुल 45,777 घरेलू विद्युत उपभोक्ता पंजीकृत हैं। इनमें से 501 उपभोक्ताओं द्वारा योजना हेतु पंजीयन कराया गया है, जिनमें 497 उपभोक्ता आवेदन की आवश्यक औपचारिकताओं को पूर्ण कर चुके हैं।
कार्यक्रम के अवसर पर पार्षद श्री आलोक दुबे सहित जनप्रतिनिधि गण एवं विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री के.पी. सिंह, कार्यपालन यंत्री शहर श्री एस.पी. कुमार, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण श्री रोशन नागवंशी, श्री राजेश कुमार जायवासल, श्री लोकेश नामदेव, सहायक यंत्री श्री आर.पी. सिंह, श्री विराजमान एक्का, श्री आर. साहू, श्री सुरजीत गुप्ता, श्री प्रमोद सेठ तथा कनिष्ठ यंत्री श्री दीपक निकुंज उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *