अम्बिकापुर, 14 अगस्त 2025/sns/- उपायुक्त सहकारिता ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता विभाग के आदेशानुसार प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटी की पुनर्गठन योजना 2025 की अनंतिम सूची 01, 02 एवं 03 का प्रकाशन किया गया है। इस सूची को कलेक्टर कार्यालय, उपायुक्त सहकारिता कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय, तहसील कार्यालय, समिति कार्यालय , शाखा कार्यालय, समस्त जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित अम्बिकापुर, संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय में चस्पा किया गया है। जिसका अवलोकन कर संबंधित सदस्य /व्यक्ति या हितबध्द पक्षकार अपना अभ्यावेदन/दावा या आपत्ति 22 अगस्त तक सचिव, छत्तीसगढ़ शासन सहकारिता विभाग को संबोधित करते हुए कार्यालय आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ विभागाध्यक्ष कार्यालय, ब्लॉक -बी ,तृतीय तल, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर, अटल नगर,पिन -492002 में प्रेषित कर सकते हैं तथा एक प्रति सम्बन्धित कार्यालय में जमा कर सकते हैं।


