बलौदाबाजार, 11 सितंबर 2025/sns/- बेटियों की शिक्षा के लिए राज्य शासन द्वारा लगातार बेहतर प्रयत्न किए जा रहे हैं।इसी कड़ी में अब निम्न आय वर्ग परिवार की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा स्कॉलरशिप योजना शुरू की गई है जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव ने बुधवार को रायपुर में किया । कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले की बेटियों से अपील करते हुए कहा है कि पात्र बेटियां इस सुनहरे अवसर का लाभ ज़रूर उठायें।उन्होंने बालिका शिक्षा पर ज़ोर देते हुए कहा कि बेटियां पढ़ती हैं तो पूरा परिवार आगे बढ़ता है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के शासकीय विद्यालयों से 10 वीं और 12 वीं उत्तीर्ण बालिकाओं को योजना के तहत उच्च शिक्षा में लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।आवेदन दो चरणों में स्वीकार किए जाएंगे।पहला चरण 10 सितंबर से 30 सितंबर तक और दूसरा चरण 10 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा।

