कवर्धा, 10 सितम्बर 2025/sns/- मेरा युवा भारत कवर्धा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के संयुक्त तत्वाधान में सौरभ कुमार निषाद जिला युवा अधिकारी के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महराजपुर में एक पेड मां के नाम के थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कस्तुरी द्वितीय स्थान विनिता पटेल, तृतीय स्थान पर यास्मिन रहीं। सभी विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रांगण में वृक्षा रोपण किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य श्री सी,एस,चौधरी व्याख्याता श्री मुकेश ठाकुर श्री असईद खान, श्रीमती सीमा धुमकेती श्रीमती प्रियंका महेश उपस्थित रहें।
संबंधित खबरें
अपार आईडी प्रगति आरटीई मेंटर्स के दायित्व एवं अर्धवार्षिक परीक्षा रणनीति पर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
कवर्धा, 21 नवंबर 2025/sns/- मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता के उन्नयन, बेहतर परीक्षा परिणाम तथा शिक्षा संबंधी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल, रानी दुर्गावती चौक कवर्धा के सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी […]
गिरौदपुरी धाम में 16 अगस्त क़ो मनाया जाएगा जन्माष्टमी उत्सव
बलौदाबाजार, 14 अगस्त 2025/sns/- संत शिरोमणि गुरु घासीदास ज़ी की जन्मस्थली एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में 16 अगस्त 2025 क़ो जन्माष्टमी उत्सव मनाया जाएगा। कलेक्टर दीपक सोनी बुधवार क़ो गिरौदपुरी धाम पहुंचे। उन्होंने सर्व प्रथम गुरु गद्दी का दर्शन एवं पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात अधिकारियो क़ो साथ लेकर जन्माष्टमी उत्सव तैयारियों क़ा […]
रजत जयंती वर्ष कोरबा जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित हुई महतारी सम्मेलन
कोरबा, 21 अगस्त 2025/sns/- महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में छत्तीसगढ़ राज्य गठन के रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाते हुए महतारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। महतारी सम्मेलन में माताओं एवं महिलाओं को एक साथ लाकर उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और अधिकारों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ […]


