कोरबा, 21 अगस्त 2025/sns/- महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में छत्तीसगढ़ राज्य गठन के रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाते हुए महतारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। महतारी सम्मेलन में माताओं एवं महिलाओं को एक साथ लाकर उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और अधिकारों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पोषण व स्वास्थ्य एवं महिला अधिकारों से अवगत कराते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के योजनाओं के विषय में जानकारी जैसे चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला हेल्प लाइन 181, स्पॉन्सरशिप योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, लैंगिक उत्पीड़न, कार्य स्थल में लैंगिक उत्पीड़न, साइबर बुलिंग, आईटी एक्ट, भारतीय न्याय संहिता 2023, साइबर ग्रूमिंग, सोशल मीडिया में होने वाले समस्या, यौन शोषण, चाइल्ड पोर्नाग्राफी, फर्जी डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, शेयर मार्केट, ट्रेडिंग, फर्जी वीडियो कॉल, फर्जी आई डी से फ्रेंडशिप फेसबुक या इंस्टा, साइबर स्टाकिंग, ऑन लाइन जॉब, सोशल मीडिया में प्राइवेट रखना चाहिए, ऑन लाइन ठगी, इत्यादि जानकारी दी गई। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना तथा अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उनके स्वास्थ्य व कल्याण को बढ़ावा देने हेतु विकासखंड एवं परियोजना स्तर पर महतारी मेगा हेल्थ कैंप का भी आयोजन स्वास्थ्य विभाग के समन्वय द्वारा किया गया। जिसमें समस्त महिला हितग्राहियों एवं किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दावा व परामर्श दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों को लर्निंग स्पेस के रूप में विकसित करने हेतु अग्रणी कदम उठाए गए। पंचायत प्रतिनिधि समुदाय के सदस्यों पालकों के साथ मिलकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिका द्वारा केंद्रों की साफ सफाई भी की गई। एकलव्य विद्यालय के विद्यार्थियों को कराया गया पाली शिव मंदिर का भ्रमणछत्तीसगढ़ राज्य गठन के रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाते हुए एकलव्य आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों को पाली में स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर का भ्रमण कराया गया। विद्यार्थियों को सांस्कृतिक धरोहरों से परिचय कराते हुए प्राचीन काल में होने वाले निर्माण और धार्मिक महत्व की जानकारी दी गई।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने क्वांर नवरात्रि पर्व पर डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था के दृष्टिगत पदयात्री मार्ग एवं प्रत्येक सेवा पंडालों का किया निरीक्षण
राजनांदगांव, 25 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने क्वांर नवरात्रि पर्व पर माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था के दृष्टिगत पदयात्री मार्ग एवं प्रत्येक सेवा पंडालों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि माँ बम्लेश्वरी मंदिर श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों के लिए आस्था का केन्द्र है और दूर-दराज से यहां श्रद्धालु पदयात्रा […]
कलेक्टर ने किया सरोना डंपिंग यार्ड का निरीक्षण
कलेक्टर ने किया सरोना डंपिंग यार्ड का निरीक्षण रायपुर, 21 फरवरी 2026। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने शहर के सरोना स्थित डंपिंग यार्ड का निरीक्षण किया। साथ ही चल रहे कार्याें का जायजा लिया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, डीसीपी ट्रैफिक श्री विकास कुमार एवं एसडीएम […]
मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में शिक्षा के डिजिटलीकरण की दिशा में बड़ा कदम अपार आईडी अभियान हुआ तेजजिले में 79.7 प्रतिशत विद्यार्थियों का बना अपार आईडीवन नेशन वन स्टूडेंट आईडी पहल के तहत अब तक 1.78 लाख छात्रों की अपार आईडी जनरेटकलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने शिक्षा विभाग को शत प्रतिशत विद्यार्थियों का अपार आईडी बनाने के दिए निर्देश
जांजगीर-चांपा, 15 अक्टूबर 2025/sns/- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी स्कूली विद्यार्थियों के शत प्रतिशत अपार आईडी बनाए जाने, स्कूलों में ड्राप आउट कम करने, वहीं ग्रास इनरोलमेंट रेशियो को बढ़ाकर शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए हैं। इसके अंतर्गत कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में पिछले 6 माह से अपार आईडी को […]

