छत्तीसगढ़

रजत जयंती पर पॉलिटेक्निक कॉलेज में एल्यूमिनी मीट का आयोजन

बलौदाबाजार,10 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत महोत्सव के अंतर्गत स्व.करुणा शुक्ला शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज बलौदाबाजार में एल्यूमिनी मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पूर्व छात्र-छात्राओं को पुनः एक साथ जोड़ना, उनके अनुभवों से वर्तमान विद्यार्थियों को प्रेरित करना तथा देश के विकास में उनकी भूमिका को रेखांकित करना है।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. आर.के. अग्रवाल छत्तीसगढ़ की 25 वर्ष की विकास यात्रा के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी प्रदान की गई। एल्यूमिनी मीट में विभिन्न सत्रों का आयोजन में गौरव बढ़ाने वाले एलुमनाई को श्रीफल एवं शॉल भेंट कर सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। संस्था के पूर्व छात्रों ने अपने छात्र जीवन की यादें को साझा किया। साथ ही राज्य की प्रगति में शिक्षा एवं तकनीक की भूमिका पर बल दिया और वर्तमान विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम, नवाचार तथा समाजसेवा के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ का विकास और युवा शक्ति विषय पर संवाद हुआ।
इस अवसर पर संस्था के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *