अम्बिकापुर, 14 अगस्त 2025/sns/- भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 20.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 58.2 मि.मी. वर्षा तहसील अम्बिकापुर में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में 1 जून से अब तक 525.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि 01 जून 2025 से 13 अगस्त 2025 तक अम्बिकापुर में 661.7, दरिमा में 461.7, लुण्ड्रा 600.7, सीतापुर में 497.7, लखनपुर में 515.1, उदयपुर में 475.7, बतौली में 473.6 एवं मैनपाट में 517.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।


