छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भरती हेतु 23 जून से 7 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

बिलासपुर, 21 जून 2025/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना सरकण्डा ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 23 जून से 7 जुलाई 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। ग्राम फरहदा के आंगनबाड़ी केन्द्र 03 में कार्यकर्ता एवं ग्राम सिलपहरी के आंगनबाड़ी केन्द्र 02 में सहायिका के रिक्त पदों पर भरती की जाएगी। इच्छुक आवेदिका कार्यालयीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन कर सकती है। आवेदन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए परियोजना कार्यालय सरकण्ड, जनपद पंचायत बिल्हा एवं संबंधित आंगनबाड़ी केन्द्र के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *