बिलासपुर, 21 जून 2025/sns/- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण परिसर में सैनिक कल्याण कार्यालय एवं ईसीएचएस पॉलिक्लिनिक के संयुक्त तत्वाधान एवं अंतर्राष्ट्रीय ब्रह्म कुमारी संस्था की शाखा के सौजन्य से कुशल प्रशिक्षकों द्वारा योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। योग कार्यक्रम 21 जून 2025 को सुबह 7.30 बजे से 8.30 बजे तक आयोजित की गई है। सेवानिवृत्त जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने सभी भूतपूर्व सैनिकों, जिला सैनिक कल्याण के आस-पास निवासरत सभी जनपदों के सैनिकों एवं उनके परिवारजनों से अपील है कि इस शिविर का सभी लाभ लें, साथ ही इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें, जिससे अधिक से अधिक लोग इस योग शिविर में सम्मिलित होकर इसका लाभ ले सकें।
संबंधित खबरें
खनन प्रभावित अंचल में बदली बच्चों की सेहत की तस्वीरदो वर्षों में 297 कुपोषित बच्चों को मिला संपूर्ण उपचार व पोषण सहारा अंत्योदय की सोच को साकार करती स्वस्थ बचपन की ओर मजबूत कदम
रायगढ़, 5 जनवरी 2026/sns/- खनन प्रभावित क्षेत्रों में निवासरत अंतिम व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने की राज्य शासन की प्रतिबद्धता को रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में साकार रूप मिलता दिखाई दे रहा है। जिला खनिज संस्थान न्यास निधि (डीएमएफ) रायगढ़ के माध्यम से स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में की गई योजनाबद्ध पहल ने […]
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राज्योत्सव में शिरकत की
राजनांदगांव, 03 नवम्बर 2025/sns/- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (म्यूनिसिपल स्कूल मैदान) राजनांदगांव में आयोजित राज्योत्सव 2025 कार्यक्रम में शिरकत की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक […]
शीत लहर से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश
दुर्ग, 04 दिसम्बर 2025/sns/- जिले में बढ़ती ठंड और शीत लहर के गंभीर स्वास्थ्य प्रभावों को देखते हुए, जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन की सुरक्षा के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। शीत लहर (कोल्ड वेव्स) के कारण हाइपोथर्मिया और फ्रॉस्टबाइट जैसी गंभीर समस्याएँ हो […]

