अम्बिकापुर, 14 अगस्त 2025/sns/- आयुक्त नगर पालिका निगम अम्बिकापुर ने बताया कि स्थानीय शासन विभाग के आदेशानुसार 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस एवं 16 अगस्त 2025 को श्री कृष्ण जन्म अष्टमी के अवसर पर पशुवध गृह बंद रखे जाएंगे। उन्होंने समस्त मांस, मछली, बकरा, बकरी, मुर्गा, मुर्गी विक्रेताओं को सूचित किया है कि स्वतंत्रता दिवस एवं श्री कृष्ण जन्म अष्टमी पर मांस, मछली, बकरा, बकरी, मुर्गा, मुर्गी का वध एवं विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने उपरोक्त तिथि को पशु वध एवं मांस विक्रय न किए जाने के निर्देश दिए हैं।

