कवर्धा, 07 अगस्त 2025/sns/- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत विकासखंड स्तर पर तकनीकी सहायक (02 पद) एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर (01 पद) की भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों की स्कूटनी उपरांत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया गया है। यदि किसी आवेदक को जारी सूची में दर्शाए गए विवरण पर आपत्ति हो, तो वे 08 अगस्त को शाम 05 बजे तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कबीरधाम के नाम से लिखित आवेदन सप्रमाण प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा-आपत्ति प्रस्तुत करते समय आवेदन क्रमांक एवं आवेदित पदनाम का स्पष्ट उल्लेख अनिवार्य है।विलंब से प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। जिसके लिए संबंधित अभ्यर्थी स्वयं उत्तरदायी होंगे।अधिक जानकारी हेतु जिला पंचायत कार्यालय कबीरधाम से संपर्क करें।
संबंधित खबरें
कौशल तिहार 2025 का आयोजन 23 जुलाई को टाउन हॉल में
जगदलपुर, 21 जुलाई 2025/sns/- जिला कौशल विकास प्राधिकरण कार्यालय द्वारा कौशल तिहार 2025 का आयोजन 23 जुलाई 2025 दिन बुधवार को टाउन हॉल जगदलपुर (जिला पंचायत के सामने) सुबह 10 बजे से किया जाएगा। जिसमें रोजगार मेला सह काउंसलिंग कैम्प का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में मीटर इंस्टॉलर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, ऑफिस असिस्टेंट, आदि पदों […]
विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तार से की समीक्षा
मुंगेली, 03 सितम्बर 2025/sns/- जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की और क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को बरसात के […]
कलेक्टर ने पीएचसी अर्जुनी का किया निरीक्षण
बलौदाबाजार, 3 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी ने बुधवार क़ो विकासखंड कसडोल के दौरे पर निकले। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अर्जुनी ‘ब’ का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भवन में जगह -जगह टूट -फूट होने और स्लैब के धंसने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सीज़ीएमसी के इंजीनियर […]

