छत्तीसगढ़

कौशल तिहार 2025 का आयोजन 23 जुलाई को टाउन हॉल में


जगदलपुर, 21 जुलाई 2025/sns/- जिला कौशल विकास प्राधिकरण कार्यालय द्वारा कौशल तिहार 2025 का आयोजन 23 जुलाई 2025 दिन बुधवार को टाउन हॉल जगदलपुर (जिला पंचायत के सामने) सुबह 10 बजे से किया जाएगा।  जिसमें रोजगार मेला सह काउंसलिंग कैम्प का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में मीटर इंस्टॉलर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, ऑफिस असिस्टेंट, आदि पदों पर भर्ती की जाएगी तथा आगामी कौशल प्रशिक्षण हेतु आवेदन लिए जाएंगे इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक दस्तावेज तथा अनुभव संबंधी प्रमाण पत्र के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर टाउन हॉल में आकर  अवसर का लाभ ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *