छत्तीसगढ़

एक पेड मां के नाम के थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

कवर्धा, 07 अगस्त 2025/sns/- मेरा युवा भारत कवर्धा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के संयुक्त तत्वधान में सौरभ कुमार निषाद जिला युवा अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में शहीद नरेन्द्र शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रबेली में एक पेंड मां के नाम थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लीलाधर निषाद ,द्वितीय स्थान हर्षित जायसवाल, तृतीय स्थान पर प्रियंका साहु रहीं। सभी विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रांगण में पौध रोपण किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य श्री हरिनारायण शर्मा, व्याख्याता श्री महेंद्र कुमार श्रीवास, वीरेन्द्र कुमार शर्मा, श्रीमती भारती मरकाम, श्रीमती प्रीति तिवारी, श्री किशन लाल सत्यवंशी, विजय कुमार चंद्रवंशी, सुश्री राधिका मंडावी एवं कार्यक्रम प्रभारी जितेन्द्र कुमार राजपुत उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *