बलौदाबाजार,18 जुलाई 2025/sns/- महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत सक्षम पोषण 2.0 के तहत् जिले में पूरक पोषण आहार व्यवस्था अंतर्गत रेडी टू ईट शक्ति आहार एवं पौष्टिक नमकीन दलिया का निर्माण वितरण हेतु फर्म ऑफ सोसायटी के तहत् पंजीकृत चयनित महिला स्व सहायता समूहों का शुक्रवार को जनपद पंचायत सभा कक्ष बलौदाबाजार में प्रशिक्षण आयोजित किया गया।प्रशिक्षण में समस्त 7 परियोजनाओं से चयनित महिला स्व सहायता समूहों के अध्यक्ष, सचिव एवं समूह की एक -एक सदस्य ने भाग लिया।
प्रशिक्षण में स्व सहायता समूहों को रेडी टू ईट शक्ति आहार निर्माण हेतु स्थल चयन, मशीनरी (सामग्री की भुनाई, मिक्सिंग, पैकिंग इत्यादि), केन्द्र से लेकर परियोजना अधिकारियों तक मांग पत्र, विभिन्न प्रकार के संधारित पंजी इत्यादि के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया।
प्रशिक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी मास्टर ट्रेनर्स आदित्य शर्मा सहित परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहेे।

