सारंगढ़ बिलाईगढ़, 18 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार 19 जुलाई को जिले के शहरीय क्षेत्र एवं कुछ चुनिंदा गांव में आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बच्चे ,जवान, बूढ़े जिनका आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बनाया गया है उनका कार्ड बनाया जाएगा। बरमकेला ब्लॉक से बरमकेला शहरी , गोबरसिंघा झिकीपाली , घोघरा, सरिया शहरी, कपरतुंगा ,बिलाईगढ़ विकासखंड के शहरी क्षेत्र सरसीवां,भटगांव,बिलाईगढ़, पवनी और ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम छूहिया,नगरदा, गिरसा, गगोरी, सारंगढ़ ब्लॉक के शहरी में अभियान चलेगी। सभी सीएमओ अपने क्षेत्रों में स्वच्छता वाहन के माध्यम से मुनादी कराएंगे। बैठक व्यवस्था चबूतरा या सामुदायिक भवन, रंगमंच में पंचायत भवन में किया जाएगा। आंगनवाड़ी एवं स्कूल के बच्चे जिनका अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बना है उनका भी बनाया जाएगा। संबंधित शिक्षक,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उन बच्चों के आधार कार्ड, राशन कार्ड के साथ उपस्थित करा सकते हैं। आधार अपडेशन के लिए आधार ऑपरेटर भी उपलब्ध रहेंगे, जिनका आधार अपडेट नहीं हुआ है वे अपना आधार अपडेट करा सकते हैं।

