कवर्धा, 12 जनवरी 2026/sns/- भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 10 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक स्थान बाबू पंढरी राव कृदत्त इंडोर स्टेडियम, आमातालाब, धमतरी में आयोजित है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में कबीरधाम जिले के लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए दिनांक 14, 20 एवं 21 जनवरी 2026 तिथि निर्धारित है। अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए धमतरी नगर के सोनकर भवन, रामबाग, विध्यंवासिनी वार्ड (व्यवस्थापक श्री अश्वनी पाटकर, व्याख्याता शिक्षक, 8103350625), रैनबसेरा, जिला अस्पताल के पास (व्यवस्थापक श्री राजकुमार सिन्हा, व्याख्याता शिक्षक, 9827974636), सामुदायिक भवन, मराठा मंगल भवन के पास, मराठा पारा (व्यवस्थापक श्री गिरीश गजपाल, व्याख्याता शिक्षक, 7898388835) एवं राखेचा भवन, साल्हेवार पारा रोड, धमतरी (व्यवस्थापक श्री चेतन साहू, व्याख्याता शिक्षक, 7398734489) में किया गया है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दैनिक सामग्रियों, सूखा नाश्ता, पानी बाॅटल, बिछाने व ओढ़ने की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों के साथ जावें। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, कबीरधाम या कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07741-299344 से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक 23 जुलाई को
राजनांदगांव, 22 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर एवं अध्यक्ष स्टेडियम समिति डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे की अध्यक्षता में 23 जुलाई 2025 को सुबह 11 बजे स्टेडियम कॉन्फ्रेस हॉल में स्टेडियम समिति के संचालन हेतु स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में सभी संबंधितों को उपस्थित होने कहा गया है।
शासकीय सेवकों का ई-केवायसी कार्य को 30 सितम्बर तक पूर्ण किए जाने के निर्देश
जगदलपुर, 26 सितम्बर 2025/sns/- संचालनालय कोष एवं लेखा, छत्तीसगढ़ द्वारा समस्त शासकीय सेवकांे को एम्पलाई कॉर्नर ऐप अथवा एम्पलाई कॉर्नर पोर्टल के माध्यम से कार्मिक संपदा मॉड्यूल पर अपना प्रोफाइल अद्यतन करने की सुविधा उपलब्ध करायी गई है। इसके तहत शासकीय सेवकों द्वारा इस मॉड्यूल के उपयोग हेतु उनका ई-केवायसी किया जाना अनिवार्य है। इस […]
एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन हेतु समितियों में शिविर का आयोजन 24 से 26 अक्टूबर तक
दुर्ग, 24 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार जिले में किसानों के एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन हेतु 24 से 26 अक्टूबर 2025 तक समितियों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष धान बेचने के लिए किसानों को 31 अक्टूबर 2025 के पूर्व एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। जिसके […]

