छत्तीसगढ़

शासकीय सेवकों का ई-केवायसी कार्य को 30 सितम्बर तक पूर्ण किए जाने के निर्देश


जगदलपुर, 26 सितम्बर 2025/sns/- संचालनालय कोष एवं लेखा, छत्तीसगढ़ द्वारा समस्त शासकीय सेवकांे को एम्पलाई कॉर्नर ऐप अथवा एम्पलाई कॉर्नर पोर्टल के माध्यम से कार्मिक संपदा मॉड्यूल पर अपना प्रोफाइल अद्यतन करने की सुविधा उपलब्ध करायी गई है। इसके तहत शासकीय सेवकों द्वारा इस मॉड्यूल के उपयोग हेतु उनका ई-केवायसी किया जाना अनिवार्य है। इस संबंध में जिला कोषालय बस्तर द्वारा सभी विभागों के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को अपने कार्यालय के समस्त शासकीय सेवकों का ई-केवायसी 30 सितम्बर 2025 तक पूर्ण कराने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही किए जाने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *