छत्तीसगढ़

सीईओ जिला पंचायत ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास निर्माण के कार्यो की समीक्षा की


राजनांदगांव, 30 अगस्त 2025/sns/- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्यों की समीक्षा की। सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2024-25 में द्वितीय किस्त प्राप्त 15 हजार 695 हितग्रहियों के आवासों को 20 अक्टूबर तक पूर्ण करने के लिए सभी जनपद पंचायतों को लक्ष्य दिया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में 34 हजार 784 स्वीकृत आवास में से 16 हजार 32 आवास पूर्ण हो गया है। जिले को वर्ष 2016-17 से वर्ष 2022-23 तक कुल 27 हजार 442 आवासों की स्वीकृत आवासों के विरूद्ध 27 हजार 108 आवास पूर्ण कर लिया गया है तथा शेष 334 आवासों को जल्द पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया। सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को प्रगति के आधार पर मस्टर रोल भी जारी करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायतों के नोडल अधिकारियों को जिनका आवास पूर्णता में प्रगति कम है उनको कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन आवासों को 7 अक्टूबर तक पूर्णता में प्रगति लाने हेतु निर्देश दिए। ऐसे आवास मित्र जिनकी आवास पूर्णता में प्रगति धीमी है उन्हें निकालकर उनकी जगह वेटिंग सूची से आवास मित्रों की भर्ती करने के लिए सीईओ जनपद पंचायतों को निर्देशित किया। बैठक में सभी जनपद पंचायतों के सीईओ, कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा), विकासखंड समन्वयक, तकनीकी सहायक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, आवास मित्र एवं योजनांतर्गत नियुक्त नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *