कवर्धा, 12 जनवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से दिया जाना है। प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन एकलव्य विद्यालयों की विभागीय वेबसाइट के माध्यम से आमंत्रित किए जा रहे हैं। कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 01 मार्च 2026 रविवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक किया जाएगा। ऑनलाईन आवेदन करने की प्रारंभ तिथि 08 जनवरी 2026 से 07 फरवरी 2026 तक निर्धारित है, जबकि ऑनलाईन भरे गए आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 08 फरवरी 2026 से 10 फरवरी 2026 तक रहेगी। उपरोक्तानुसार अधीनस्थ संचालित प्राथमिक शालाओं के प्रधान पाठकों को सूचित करेंगे।
संबंधित खबरें
खेल गतिविधियों तथा अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में करेंगे बेहतर कार्य विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
राजनांदगांव, 13 नवम्बर 2025/sns/- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में खेल गतिविधियों की समीक्षा बैठक ली। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिए विशेष तौर पर कार्य किए जा रहे है। हॉकी एवं झांकी राजनांदगांव का गौरव है। महंत राजा सर्वेश्वरदास […]
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने अपार आईडी और आयुष्मान कार्ड निर्माण का लक्ष्य जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश
कवर्धा, 24 दिसंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय काम काज की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने छात्रों की अपार आईडी निर्माण की धीमी गति पर गहरी नाराजगी जताई और कहा कि जल्द सभी छुटे हुए छात्रों के आईडी बना लिए जाएं। उन्होंने इसके लिए […]
हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मृत्युमृतक के परिजन को वन विभाग ने दी तात्कालिक सहायता राशि
बलौदाबाजार, 24 अक्टूबर 2025/sns/- बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र में विगत दिनों हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मृत्यु हो गई। वन विभाग द्वारा मृतक के परिजनों को तात्कालिक अग्रिम सहायता राशि 25000 रुपये प्रदान की गई है, साथ ही स्थानीय ग्रामों में मुनादी करवा दी गई है। ग्रामीणों से आग्रह किया गया है कि हाथियों […]

