छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह का आरंग दौरा

रायपुर, 13 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शासकीय प्राथमिक शाला रावणभाठा एवं शासकीय प्राथमिक शाला मंदिर हसौद का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने शाला कार्यालय में जाकर शिक्षकों के उपस्थिति की जानकारी ली और कहा कि सभी शिक्षक समय पर उपस्थित हों और नियमित रूप से बच्चों को पढाएं और टेस्ट इत्यादि के माध्यम से यह भी परखें की बच्चे कितने अच्छे से ग्राहय कर रहे हैं। यह लक्ष्य बनाकर रखें की शत्-प्रतिशत् परिणाम की प्राप्ति हो।

कलेक्टर डॉ सिंह स्वयं कक्षाओं में गए और पढाई की जानकारी ली। शासकीय प्राथमिक शाला मंदिरहसौद के छात्र पुनेश्वर नौरंगे (कक्षा 4वीं) से 4 का पहाड़ा पूछा। जिसे छात्र ने छत्तीसगढ़ी बोली में सही पहाड़ा सुनाया जिसपर कलेक्टर ने बच्चें को शाबाशी दी। साथ ही उन्होंने इसी स्कूल में शौचालय और अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जांच कर सब्जी एवं मेन्यू की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद किया, छात्र से पूछा कि खाना सभी दिन मिलता है जिसपर बच्चों ने नियमित रूप से भोजन मिलने की जानकारी दी।

इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा एवं तहसीलदार श्री विनोद साहू सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *