छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्र मंदिर हसौद का किया औचक निरीक्षण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका को मिला नोटिस


रायपुर, 13 जनवरी 2026/sns/-कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आरंग दौरे के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र 06 मंदिर हसौद में निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं किचन में पहुंचकर गैस सिलेंडर, बर्तन एवं खाद्य सामग्री को देखा व बाथरूम एवं कक्षाओं की साफ सफाई में अनियमितता पाया गया।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर ने एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

नोटिस में कहा गया कि निरीक्षण के दौरान कार्यकर्ता को अनुपस्थित पाया गया एवं आंगनबाड़ी सहायिका को साफ सफाई का अभाव पाए जाने पर दोनों को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए 2 दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *