बीजापुर, 16 अगस्त 2025/sns/ – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने कलेक्टोरेट परिसर में किया ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया। तत्पश्चात कलेक्टोरेट परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिलेवासियों एवं सभी अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्री जागेश्वर कौशल, डिप्टी कलेक्टर श्री नारायण प्रसाद गवेल, श्री उत्तम सिंह पंचारी,श्री दिलीप उईके, जिला शिक्षा अधिकारी श्री लखन लाल धनेलिया, जिला कोषालय अधिकारी श्री महावीर टंडन सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।