सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 जुलाई 2025/sns/- इस वर्ष धान खरीदी हेतु एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से 01 जुलाई 2025 से सेवा सहकारी समिति के माध्यम से पंजीयन प्रारंभ हो चुका है। जिसमें नया पंजीयन, फसल संशोधन, कैरी फारवर्ड का कार्य आगामी 31 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस वर्ष कृषक उन्नति योजना अंतर्गत धान के बदले अन्य फसल लेने वाले कृषकों को 11 हजार रूपये एवं खरीफ वर्ष 2025 में दलहन-तिलहन-अरहर, उड़द, मूंगफली, तिल, मक्का, लघु धान्य कोदो-कुटकी, रागी आदि फसल उत्पादन करने वाले कृषकों को 10 हजार रूपये प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाने की घोषणा किया गया है। इस योजना का लाभ उन्ही किसानों को मिलेगा जो एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन कराया हो। साथ ही अपनी उपज (धान) सहकारी समितियों के माध्यम से बेचते है। गिरदावरी में रकबे की पुष्टि के बाद ही मान्य रकबे पर सहायता राशि दी जाएगी। जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के सभी किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, समिति प्रबंधक से संपर्क कर नया पंजीयन, फसल, रकबा संशोधन एवं कैरी फारवर्ड का कार्य शीघ्र पूर्ण करवायें तथा वारिसन पंजीयन की कार्यवाही तहसील स्तर में होगा। कृषक दलहन-तिलहन-अरहर, उड़द, मूंगफली, तिल, मक्का, लघु धान्य कोदो-कुटकी, रागी फसल की खेती कर कृषक उन्नति योजना अंतर्गत प्रोत्साहन सहायता राशि प्राप्त कर सकते है। कृषक उन्नति योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु एग्रीस्टेक में पंजीयन अनिवार्य है।
संबंधित खबरें
पोषण भी पढाई भी थीम पर आंगनबाड़ी कार्य कर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 सितंबर 2025/ sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना सारंगढ़ में “पोषण भी पढाई भी” थीम पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें बैच 1 में सेक्टर सारंगढ़ 1 और सेक्टर सालर का 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 से 13 सितम्बर तक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्र में यूनिसेफ के प्रतिनिधि […]
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने टीबी मुक्त 84 ग्राम पंचायतों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया सम्मानित
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि कवर्धा भगवान भोरमदेव और संत कबीर की पावन भूमि है। यहां आकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहे व्यापक और गुणवत्तापूर्ण बदलावों को देखना गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में कवर्धा […]
भैरमगढ़ में दो दिवसीय बस्तर ओलंपिक की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्नमुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री विक्रम शाह मंडावी ने खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित
बीजापुर, 06 नवम्बर 2025/sns/-बस्तर क्षेत्र में खेल भावना को प्रोत्साहित करने और युवाओं की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से आयोजित बस्तर ओलंपिक के तहत विभिन्न स्तरों पर प्रतियोगिताएँ जारी हैं। इसी क्रम में बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता का आयोजन 4 एवं 5 नवम्बर को भव्य रूप से […]

