सारंगढ़-बिलाईगढ़, 15 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2025 के डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार हेतु योग्य कृषकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पुरस्कार हेतु इच्छुक कृषक आवेदन पत्र उप संचालक कृषि जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कार्यालय रानीसागर सारंगढ़ से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन निर्धारित प्रारूप में पूर्ण रूप से भरकर संबंधित विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के माध्यम से जमा कराना होगा। पुरस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी कृषि विभाग की वेबसाइट एग्रीपोर्टल डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन पर उपलब्ध है। चयन प्रक्रिया के लिए आवेदन उप संचालक कृषि कार्यालय में अंतिम तिथि के पूर्व जमा किया जाना है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में संचालनालय कृषि, छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा जानकारी दी गई है कि पुरस्कार चयन प्रक्रिया निर्धारित नियमों व अधिसूचनाओं के तहत की जाएगी।
संबंधित खबरें
निष्प्रयोज्य घोषित भण्डार सामग्रियों की नीलामी 07 जुलाई को
जगदलपुर, 27 जून 2025/sns/- जिला सेनानी नगर सेना जगदलपुर के द्वारा निष्प्रयोज्य घोषित भण्डार सामग्रियों की नीलामी 07 जुलाई 2025 सोमवार को कार्यालयीन समय प्रातः 11 बजे हाटकचोरा स्थित होमगार्ड्स कार्यालय कैम्प परिसर में की जाएगी। इच्छुक खरीददार नीलामी तिथि के एक दिन पूर्व कार्यालयीन समय में आकर नीलाम की जाने वाली सामग्रियों को देख […]
राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड 2025 के लिए 07 जनवरी तक आमंत्रित प्रविष्टियां
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 03 जनवरी 2026/SNS/-भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता (स्वीप) के क्षेत्र में वर्ष 2025 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले मीडिया संस्थानों को सम्मानित करने हेतु राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड–2025 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं।इच्छुक मीडिया संस्थान अपनी प्रविष्टियां 07 जनवरी 2026 तक भारत निर्वाचन आयोग, निर्वाचन सदन, अशोका रोड, […]
प्रयास आवासीय विद्यालय कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चतुर्थ प्रतीक्षा सूची जारी 12 व 13 सितंबर को होगी काउंसलिंग
मोहला, 11 सितंबर 2025/sns/- प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव बलरामपुर एवं बिलासपुर में सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु वर्गवार चतुर्थ प्रतीक्षा सूची विभागीय वेबसाइट www.eklavya.cg.nic.in पर जारी कर दी गई है।अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर समूह (पीवीटीजी) के बालक/बालिका के लिए काउंसलिंग 12 सितंबर 2025 को तथा […]

