अंबिकापुर, 16 फरवरी 2026/sns/- मैनपाट महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को दंगल प्रतियोगिता का फैसला हुआ। पहलवानों ने जीत के लिए दमखम दिखाया, महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में कड़े मुकाबले के बाद विजेताओं का फैसला हुआ। छत्तीसगढ़ केशरी पुरूष वर्ग दंगल में 80 किग्रा से अधिक की श्रेणी में विजेंद्र पाल सिंह जीते, उपविजेता पहलवान सतपाल रहे। विजेता को 11 हजार रुपए और उपविजेता को 5100 रुपए की राशि से पुरस्कृत किया गया। छत्तीसगढ़ कुमार 80 किग्रा से कम श्रेणी में पवन जीते, उपविजेता मनीष यादव रहे। इस श्रेणी में विजेता को 5100 रुपए और उपविजेता को 2100 रुपए की राशि से पुरस्कृत किया गया। इसी तरह महिला वर्ग 60 किग्रा से अधिक रानी लक्ष्मीबाई श्रेणी में संतोषी विजेता और आरती पाण्डेय उपविजेता रही। इस श्रेणी में विजेता को 5100 रुपए और उपविजेता को 2100 की राशि से पुरस्कृत किया गया। छत्तीसगढ़ दुर्गावती श्रेणी 60 किग्रा से कम में ग्रेसी पटेल जीती और दूसरे स्थान पर अंजली पाण्डेय रही। इस श्रेणी में विजेता को 5100 रुपए और उपविजेता को 2100 रुपए की राशि से पुरस्कृत किया गया।
संबंधित खबरें
पीएम जीएसवाय सड़कों के रख-रखाव नवी नीकरण एवं निरीक्षण कार्य किया जा रहा है निर्धारित मानकों प्रक्रियाओं और गुणवत्ता नियंत्रण के अनुरूप
कोरबा, 09 जनवरी 2026/sns/-प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत जिले में निर्मित, नवीनीकृत एवं संधारित सभी सड़कों का रख-रखाव नियमित रूप से और निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जा रहा है। वर्ष 2023-24 से 2025-26 की अवधि में नवीन निर्माण के बाद संधारण अवधि में आने वाली कुल 25 सड़कें हैं। संधारण पखवाड़ा वर्ष 2023-24 के […]
रायगढ़ की राजनंदनी पटनायक ने ओडिसी नृत्य से मोहा मन चक्रधर समारोह में मिली दर्शकों की खूब सराहना
रायगढ़, 29 अगस्त 2025/sns/- अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह में गुरुवार की शाम ओडिसी नृत्य की अनुपम छटा बिखरी। रायगढ़ की प्रतिभाशाली नृत्यांगना सुश्री राजनंदिनी पटनायक ने अपनी साथी पूनम गुप्ता के साथ मिलकर ओडिसी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। दर्शकदीर्घा में बैठे श्रोताओं ने तालियों की गडग़ड़ाहट से उनका अभिनंदन करते हुए उत्साहवर्धन किया। […]
कलेक्टर ने धान खरीदी के मद्देनजर समिति प्रबंधकों एवं पटवारियों की ली बैठक
राजनांदगांव, 06 दिसम्बर 2025/sns/-कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी के मद्देनजर समिति प्रबंधकों एवं पटवारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्रवार धान खरीदी, रकबा समर्पण एवं अन्य व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि छोटे किसानों का धान प्राथमिकता से पहले खरीदे। ऐसे किसान जिन्होंने निर्धारित रकबा […]

