छत्तीसगढ़

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष आयोजन


अम्बिकापुर, 21 जून 2025/sns/-  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर  केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय अंबिकापुर द्वारा विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यामिक विद्यालय जयनगर जिला सूरजपुर में किया गया ।
 कार्यक्रम में शाला की प्राचार्य श्रीमति साफियाना खलको, व्याख्याता कृष्णा नायक ,सुनीता सिंह,शिमला गुप्ता,उषा बेला,ज्योति शर्मा,तरन्नुम परवीन,सु .श्री लीना खाख,श्री मति आराधना खुशवाहा,एवं जया साना तथा ब्यूरो प्रभारी हिमांशु सोनी  उपस्थित थे |     
   जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से व्याख्याता ज्योति शर्मा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए योग के महत्व को बताया और योग के विभिन्न आसान जैसे सूर्य नमस्कार,अनुलोम विलोम, ताड़ा आसान, वज्रासन,हलासन ,सवासन , जैसे अनेक योग क्रियाओं को  सिखाया।
साथ ही कार्यक्रम में योग विषय पर चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में रंगोली में किशन तथा मेहंदी में अहेदा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया द्य  जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया।समस्त कार्यक्रम का संचालन विभाग के ब्यूरो प्रभारी हिमांशु सोनी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *