छत्तीसगढ़

डीईओ ने अनुकंपा नियुक्ति के पूर्व मंगाई दावा-आपत्ति


बिलासपुर, 15 अक्टूबर 2025/sns/-जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदन के छानबीन के क्रम में सात दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल 1 आवेदक ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया हैं। डीईओ ने बताया कि बिल्हा ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चुराघाट में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत स्व. श्री श्रवण कुमार कौशिक के परिवार से उनके पुत्र श्री बालकृष्ण कौशिक ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है।
आमजनों की जानकारी में यदि दिवंगत शासकीय सेवक के आश्रित परिवार में यदि कोई सदस्य राज्य अथवा केन्द्र की शासकीय सेवा में कार्यरत होने की सूचना है, तो वे सात दिवस के भीतर पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित कक्ष क्रमांक 25, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के जरिए जानकारी दे सकते हैं ताकि नियमानुसार पात्र व्यक्ति को ही अनुकंपा नियुक्ति का लाभ दिया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *