छत्तीसगढ़

धान उपार्जन केंद्रों में सुचारू व्यवस्था हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. द्वारा बनाया गया नोडल अधिकारी

नोडल अधिकारी द्वारा किया जा रहा धान खरीदी कार्य का सतत निरीक्षण

जगदलपुर, नवम्बर 2023/ खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में जिले में 79 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से कृषकों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की कार्यवाही की जा रही है। जिले के धान उपार्जन केंद्रों के सतत निरीक्षण-पर्यवेक्षण किये जाने एवं धान उपार्जन केंद्रों में सुचारू व्यवस्था हेतु कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी धान उपार्जन केन्द्रों के नोडल अधिकारी के रूप में लगाई है।

नोडल अधिकारी को उन्हें आबंटित धान उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण करते हुये धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी केंद्रों में सभी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराना। धान खरीदी केंद्र के द्वारा जारी किये जाने वाले टोकन में लघु एवं सीमांत कृषकों के लिये 70रू30 के अनुपात का पालन सुनिश्चित कराना। उपार्जित धान की किस्मवार एवं बारदाने के प्रकार के अनुसार स्टेकिंग कराना, धान खरीदी केंद्रों में नये एवं पुराने बारदानों का व्यवस्थित रूप से भंडारण कराना। उपार्जित धान की सुरक्षा हेतु कैंप कव्हर से ढककर रखना,धान के तौल हेतु धान खरीदी केंद्रों में हमालो की व्यवस्था। केंद्र की समस्त दस्तावेजों का विधिवत संधारण और निर्धारित गुणवत्तायुक्त धान की खरीदी सुनिश्चित कराना है। इसके साथ ही उक्त कार्यवाही को सुनिश्चित कराते हुए साप्ताहिक निरीक्षण प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए गए है। नोडल अधिकारियों द्वारा धान खरीदी केंद्रों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *