सुकमा, 12 अगस्त 2025/sns/- आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पत्र के परिपालन में कलेक्टर सुकमा श्री देवेश कुमार ध्रुव के द्वारा जिले में 15 अगस्त ‘‘स्वतंत्रता दिवस‘‘ के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान जिले की समस्त देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान, विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान, प्रिमीयम विदेशी मदिरा दुकान, संलग्न अहाता, एफ.एल.8, मद्य भाण्डागार एवं सैनिक कैंटीन पूर्णतः बंद रहेगा। इस दिन मदिरा का विक्रय, परिवहन एवं परोसना पूर्णतः बंद रहेगा। उन्होंने इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती हेतु चयन एवं प्रतिक्षा सूची जारी
जांजगीर-चांपा, 22 जुलाई 2025/sns/- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में जिला स्तर के रिक्त 48 संवर्ग के 148 संविदा पदों की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिसमें 15 संवर्ग के 21 संविदा पद के लिए कौशल परीक्षा आयोजित किया गया था। उक्त […]
केंद्र व राज्य सरकार आदिवासियों के हितों की रक्षा एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित-मुख्यमंत्री श्री साय
मोहला, 04 दिसंबर 2025/sns/-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों की हितों की रक्षा एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्पित है। मुख्यमंत्री श्री साय आज मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के अंबागढ़ चौकी क्रिकेट मैदान में आयोजित जनजाति गौरव दिवस एवं […]
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने सुदूर वनांचल क्षेत्र रेंगाखार तहसील न्यायालय का किया औचक निरीक्षण लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश
कवर्धा, 29 अगस्त 2025/sns/- जिले के बोड़ला विकासखंड के सुदूर वनांचल क्षेत्र रेंगाखार तहसील में राजस्व प्रकरणों का निराकरण तीव्र गति से किया जा रहा है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा आज रेंगाखार पहुंचकर तहसील न्यायालय का औचक निरीक्षण कर राजस्व मामलों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील न्यायालय में दर्ज प्रकरणों, लंबित […]

