जांजगीर-चांपा, 22 जुलाई 2025/sns/- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में जिला स्तर के रिक्त 48 संवर्ग के 148 संविदा पदों की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिसमें 15 संवर्ग के 21 संविदा पद के लिए कौशल परीक्षा आयोजित किया गया था। उक्त संविदा पदों का शैक्षिणक योग्यता, अनुभव अंक एवं कौशल परीक्षा / साक्षात्कार में प्राप्त अंको के आधार पर चयन समिति द्वारा चयन एवं प्रतिक्षा सूची जारी किया गया है। जिसे जिले के वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in/ में भी अवलोकन किया जा सकता है एवं कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला जांजगीर चांपा के नोटिस बोर्ड में भी चस्पा किया गया।
संबंधित खबरें
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर की जा रही कड़ी कार्रवाई
राजनांदगांव, 24 नवम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आने वाले समय में कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान की बिक्री करने की पुनरावृत्ति होने एवं संलिप्त पाए जाने पर अपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए […]
जिले में बाढ़ एवं आपदा नियंत्रण स्थापित
कवर्धा, 07 अक्टूबर 2025/sns/-कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार जिले में संभावित बाढ़ एवं अन्य आपदा स्थितियों से त्वरित एवं प्रभावी रूप से निपटने के लिए बाढ़ एवं आपदा नियंत्रण कक्ष जिला स्तर पर स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित रहेगा ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्रदान की […]
सारंगढ़ क्षेत्र में सांप पकड़ने के लिए सर्प मित्र तुलाराम सोनवानी 9407681537 का नंबर जारी
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 07 नवंबर 2025/sns/- पशु पक्षी सर्प के जनसेवा के लिए समर्पित सारंगढ़ निवासी सर्पमित्र तुलाराम सोनवानी के मोबाईल नंबर 9407681537 से कोई भी सम्पर्क कर अपने घर आँगन गोदाम दुकान आदि से सांप को जिन्दा पकड़कर बाहर कर सकते हैं। इन्होने अब तक 3 साल से लगभग 2 हजार के सांप जैसे गौहा, कोबरा, […]

