सुकमा, 12 अगस्त 2025/sns/- एनएमडीसी द्वारा, हैदराबाद स्थित केन्द्रीय पैट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिक संस्थान(सिपेट)
में स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग हेतु दन्तेवाड़ा, सुकमा एवं बीजापुर जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को मुफ्त में शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर दिया जा रहा है। यह स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग एनएमडीसी नैगमिक सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के अंतर्गत पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आयोजित किया जा रहा है। विभिन्न समाचार पत्रों में माध्यम से भी जानकारी दी जा रही है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 5 दिनों के भीतर 16 अगस्त तक कार्यालयीन समय में ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत विवरण एवं आवेदन का प्रारूप एनएमडीसी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए एनएमडीसी के अधिकारी श्री सुखराम गावड़े के मोबाइल नंबर 8305547737 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

