छत्तीसगढ़

सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को


अम्बिकापुर, 12 अगस्त 2025/
sns/-  देश के आम नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के साथ मिल-जुलकर आगे बढ़ने के उद्देश्य से  प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त को प्रातः 07 बजे से सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि यह दौड़ शासकीय बहुद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर के खेल प्रांगण से आरम्भ होकर गुरुनानक चौक, महामाया चौक, संगम चौक, घड़ी चौक से होते हुए सिविल कोर्ट के सामने गाँधी स्टेडियम परिसर में सम्पन्न होगी। दौड़ में जन प्रतिनिधि, आम नागरिक, शासकीय अधिकारी/कर्मचारी, पुलिस बल, होमगार्ड बल, महाविद्यालय व विद्यालय के छात्र-छात्राएं, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी व खिलाड़ी सभी भाग ले सकते हैं। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उक्त तिथि व स्थान में प्रातः 06ः30 बजे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ में शामिल होने अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *