छत्तीसगढ़

जिले के 401 किसानों के खातों में 55 लाख रुपए बीमा क्षतिपूर्ति राशि अंतरित

बलौदबाजार,12 अगस्त 2025/sns/- केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत रबी वर्ष 2024-25 की क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान राजस्थान राज्य के जिला झुनझुनू में डी.बी.टी. के माध्यम से सीधे किसानों के खाते में हस्तांतरित किया।इसमें जिले के 401 कृषकों के खाते में 55 लाख रूपए की राशि सीधा हस्तांतरण से लाभान्वित हुए।

जिला स्तर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, भाटापारा में बीमा भुगतान कार्यक्रम (विडियो कान्फ्रेन्स) के माध्यम से आयोजित किया गया।साथ ही सभी विकासखण्डों में विडियो कॉफ्रेन्स के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख अंगद सिंह राजपूत, उप संचालक कृषि दीपक कुमार नायक एवं कृषि विज्ञान केन्द्र व कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं विषय वस्तु विशेषज्ञ के साथ 65 कृषक उपस्थित रहे। साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों के द्वारा फसल उत्पादन एवं फसल में होने वाले कीट व्याधि के रोकथाम हेतु विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

फसल बीमा अन्तर्गत नुकसान व्यक्तिगत आधार पर स्थानीय आपदाएं (ओलावृष्टि, जलप्लावन (धान सिंचित एवं असिंचित फसलों में जलप्लावन से होने वाली क्षति इस घटक में शामिल नहीं है), बादल फटना और प्राकृतिक आकाशीय बिजली के कारण खड़ी फसल का नुकसान होना, फसल कटाई के उपरान्त नुकसान एवं फसल बीमा उपरान्त फसल क्षति शिकायत दर्ज करने हेतु हेल्प लाईन नंबर 14447 में कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *